जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने चाइल्ड केयर संस्थानों का किया दौरा, बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गुरुग्राम, 27 अगस्त- जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सुरा ने जगन्नाथ आश्रम एवं उद्यान घर फॉर बॉयज चाइल्ड केयर संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थानों में रह रहे बच्चों से बातचीत की तथा उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, रहन-सहन, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रक्षाबंधन के अवसर पर जगन्नाथ आश्रम की बालिकाओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सुरा की कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर खुशी के पल भी साझा किए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और अधिकारियों के साथ हंसी-खुशी के क्षण बिताए।

इस अवसर पर नरेंद्र सुरा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को प्रेम, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों के कल्याण, संरक्षण एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने भी बच्चों से बातचीत की और उन्हें शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने, सकारात्मक सोच रखने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!