16 मार्च को संसद घेराव को लेकर युवा कांग्रेस सक्रिय, कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फरीदाबाद। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया की ओर से फरीदाबाद में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य 16 मार्च को प्रस्तावित संसद घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए निशित कटारिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संसद घेराव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कटारिया ने आरोप लगाया कि भारत मंडपम में आयोजित एआई-समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं पर कार्रवाई करना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। सरकार को चाहिए कि इस मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं।

बैठक में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया ने भी 16 मार्च को होने वाले संसद घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक युवाओं को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया, एडवोकेट हरीश, जिला अध्यक्ष कुलदीप डागर, पृथला विधानसभा अध्यक्ष दक्ष कौशिक, सतीश भूर्जा और अमित तंवर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!