फैडरेशन के आह्वान पर करनाल पहुंचेंगे कॉलेजों से रिटायर्ड प्रिंसिपल और शिक्षक

चंडीगढ़, 13 दिसंबर – रिटायर्ड कॉलेज प्रिंसिपल्स एण्ड टीचर्स फैडरेशन हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन करने जा रही है। यह सम्मान समारोह 15 दिसम्बर को करनाल के डीएवी पीजी कॉलेज में होगा। समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और करनाल जिले के विधायक भी मौजूद रहेंगे।

फैडरेशन का गठन वर्ष 2012 में हुआ था। तब से यह संगठन एडिड कॉलेजों से सेवानिवृत प्राध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा है। हरियाणा में फैडरेशन के 700 से अधिक सदस्य हैं।

error: Content is protected !!