भाजपा में खुली भगदड़ मची है, भाजपा नेता व कार्यकर्ता मान चुके है कि भाजपा सत्ता से जा रही : विद्रोही

जो भी पार्टी नेता व कार्यकर्ता क्षणिक आवेश में आकर टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस का साथ नही देगा, वह अपने पैरों पर खुद कुल्हाडी मारेगा : विद्रोही

8 सितम्बर 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा के सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संयम बरते क्योंकि दस साल तक विपक्ष में रहने के बाद विधानसभा चुनावों में जनता के आशीर्वाद से भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है और कांग्रेस की सत्ता आ रही है। ऐसी स्थिति में जिस भी कांग्रेसी कार्यकर्ता को टिकट मिले, उसकी दिल खोलकर मदद करे और हरियाणा की जनता की भावना के अनुसार भाजपा को सत्ता से बाहर खदेडना में अपनी भूमिका निभाये। विद्रोही ने कहा कि जो भी पार्टी नेता व कार्यकर्ता क्षणिक आवेश में आकर टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस का साथ नही देगा, वह अपने पैरों पर खुद कुल्हाडी मारेगा और साथ में अपने भविष्य की राजनीति को भी खराब करेगा। आज जनभावना भाजपा के सख्त खिलाफ है। ऐसी स्थिति में जो भी नेता व कार्यकर्ता जनभावा का सम्मान करते हुए उसी तरह आचरण नही करेगा तो वह अपना ही नुकसान करेगा। राजनीति में वहीं कार्यकर्ता व नेता लम्बे समय तक सम्मानजनक रूप से टिक सकता है जो आवेश में आकर इधर-उधर भागने की बजाय मजबूती से अपनी विचारधारा व दल के साथ हर परिस्थिति में खडा रहता है। 

विद्रोही ने कहा कि भाजपा में जो खुली भगदड़ मची है, उसका मूल कारण यही है कि जनभावना समझकर अब भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मान चुके है कि भाजपा सत्ता से बाहर होने जा रही है। इसलिए वे अपनी भविष्य की राजनीति के ताने-बाने बुन रहे है। वहीं कांग्रेस सत्ता में आ रही है जिसके चलते प्रदेश की राजनीति व सत्ता में व्यापक गुणात्मक परिवर्तन आयेगा जिसके चलते आमजनों के साथ कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलेगा। विद्रोही ने कहा कि प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर हरियाणा में ऐसा माहौल बनाये जिससे भविष्य में फासिस्ट, जनविरोधी, षडयंत्रकारी, साम्प्रदायिक भाजपा व उनके घोषित व अघोषित सहयोगियों की राजनीतिक हैसियत इतनी क्षीण हो जाये कि भविष्य में ऐसी जनविरोधी ताकते सिर ही न उठा सके।    

Post Comment

You May Have Missed