गुरुग्राम, 28 मई।आज हरियाणा से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भान एवं गुड़गांव से इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राज बब्बर ने बादशाहपुर से निर्दलय विधायक एवं समाज सेवी राकेश दौलताबाद के आक्समिक निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की राकेश दौलताबाद जी के निधन से शहर एवं समाज को जो भारी क्षति हुई है उसकी भरपाई करना नामुमकिन है राकेश दौलताबाद जी विधायक के साथ साथ एक बहुत प्रमुख समाज सेवी भी थे इस दुख की घड़ी में हम श्री राकेश जी के परिवार के साथ हमेशा खड़े है।

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की ईश्वर की मर्जी के आगे किसी की नही चलती। मृत्यु मनुष्य जीवन का अंतिम एवं अटल सत्य है मनुष्य का शरीर नश्वर है मनुष्य का शरीर अपना समय चक्र पूर्ण कर पंचतत्व में विलीन हो जाता है लेकिन मनुष्य की आत्मा अमर है गुड़गांव से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राज बब्बर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की जब परिवार से कोई सदस्य हमेशा के लिए परिवार को छोड़ कर चला जाता है तो परिवार वालो पर जो दुखों का पहाड़ टूटता है उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। हम बस भगवान से यही प्रार्थना करते है भगवान दिवंगत आत्मा को शांति एवं अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे एवं परिवार वालो को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शहर एवं समाज से आए अनेक गणमान्य लोगों ने भी शोक व्यक्त करने के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्री राकेश दौलताबाद जी का निधन 45 वर्ष की आयु में दिनांक 25/5/2024 शनिवार को सुबह 10.30 बजे हृदय गति रुकने से हो गया था। इसके पश्चात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भान एवं गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राज बब्बर ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ दिग्गज नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज जी की ताई जी एवं समाज सेवी मनीष शर्मा जी की पूजनीय माता जी श्री मति राजरानी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री बाबूराम जी निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जितेंद्र कुमार भारद्वाज जी की ताई एवं मनीष शर्मा जी की माता जी श्री मति राजरानी जी का दिनांक 18/5/2024/ को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिव्यांशु बुद्धि राजा, वीरेंद्र यादव बिल्लू, पंकज डावर, सचिन कुंडू , जसविंदर बिसला , वर्धन यादव , राहुल राव, मनीष खटाना, सतपाल जांघू , आशीष यादव, नरेश सहरावत , महेश घोड़ारोप , पूर्व विधायक रामवीर,पूर्व विधायक रईसा खान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

error: Content is protected !!