मोदी जी ने दस सालों में रखी विकसित भारत की मजबूत नींव 

गुरुगग्राम। भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि अपने दस साल के कार्यकाल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के सपने को बुलंद करते हुए इसकी नींव रख दी है। अब प्रदेश की जनता 25 मई को कमल के फूल का बटन दबा कर इस नींव पर बुलंद इमारत खड़ी करेगी। तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री चुनकर विकसित भारत के सपने को साकार करेगी। विकसित भारत एक सपना नहीं मोदी जी और भाजपा का संकल्प है। जिसे मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पूरा करेगी। भाजपा ने आज तक अपने हर संकल्प को पूरा किया। देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में यह संकल्प भी अवश्य पूरा होगा।

जीएल शर्मा अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ 25 मई को होने वाले मतदान के दिन की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा का  कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता में रखते हुए अपने कार्य करता है, इसलिए एक-एक कार्यकर्ता देश हित मे कार्य करने वाली भाजपा को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए कमर  कस लें। शर्मा ने ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ के मंत्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत करें।  बूथ जीत लिया तो समझो हमने चुनाव जीत लिया। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्त होने का सीधा लाभ चुनाव में मिलेगा और भाजपा का प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को माइक्रो बूथ मैनेजमेंट, चुनाव मैनेजमेंट के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें भी बताई। उन्होने कहा कि  भाजपा में  वंशवाद नहीं है। भाजपा में चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।  प्रधानमंत्री मोदी ने नये भारत की परिकल्पना के साथ देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की नीति और जनकल्याण के कार्यो से आमजन का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है।

डा. पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में देश की समस्याओं का समाधान किया है। राममंदिर , धारा 370 व 35ए को खत्म किया है। इन दस वर्षों में डबल इंजन सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, हो या मुफ्त गैस सिलेंडर हो सभी में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। इस मौके पर दयानंद मंडल के अध्यक्ष अजीत भारद्वाज,  सुखबीर कटारिया, रामफल, दीपक फौजी,अगस्त वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!