भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने सुंदर दास ग्रोवर व अमित सैनी रोहतकिया के बेटे के निधन पर जताया शोक

– बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में लिया संत समाज का आशीर्वाद

चंडीगढ़/ रोहतक, 18 मार्च।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ सोमवार को रोहतक पंहुचे। उन्होंने अपने रोहतक  दौरे के  दौरान प्रदेश के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बड़े भाई स्व. सुंदर दास ग्रोवर और प्रसिद्ध गायक अमित सैनी रोहतकिया के नौ वर्षीय बेटे के असामायिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।                 

श्री धनखड़ ने ग्रोवर परिवार को अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और ग्रोवर परिवार को दुख  सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत स्व. सुंदर दास ग्रोवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धा जंलि अर्पित की।                     

भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ हरियाणा के प्रसिद्ध गायक अमित सैनी रोहतकिया के निवास पर पहुंचे और उनके बेटे के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने सैनी परिवार को अपना शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखदायक है। छोटी सी उम्र में इस संसार से चले जाना परिजनों व शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस पीड़ा की घड़ी में वे उनके साथ हैं।         

इस उपरांत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ पहुंचकर संत समाज का आशीर्वाद लिया और महंत बालकनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सांसद रामचंद्र जांगड़ा, दिनेश घिलौड़, पूर्व चेयरमैन अरविंद यादव, रोहतक जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख शमशेर खरक भी मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!