सुप्रीमकोर्ट हरियाणा के ढाई करोड़ लोगो को दे न्याय और हक का पानी – जयहिंद
SYL के धर्म युद्ध से जुड़ने के लिए जनता 7027822822 पर मिस कॉल करे – जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक – रविवार को रोहतक के सेक्टर -6 में प्रदेश भर से आने वाले लोगों का ताँता लगा हुआ था | ये भीड़ कही और नही बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद के बाग़ में थी |

नवीन जयहिंद ने बाग में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी और हुजूम किसी राजनीतिक पार्टी या दल का नहीं बल्कि नवीन जयहिंद के समर्थन में और SYL पर पंचायत के लिए इकट्ठी हुई भीड़ थी |

नवीन जयहिंद सरकार व् प्रशासन द्वारा रात के अँधेरे में की गई कार्यवाही से बड़े नाराज थे और सरकार के खिलाफ जमकर बरसे |

नवीन जयहिंद ने SYL के पानी को लेकर भी प्रदेश स्तरीय मोर्चा खोल दिया है | वे पुरे प्रदेश के लोगों को इस आन्दोलन से जोड़ेंगे और सड़क से लेकर संसद तक हरियाणा के हक़ के पानी की लड़ाई की आवाज उठाएंगे |

जयहिंद ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि वे बेघर होने नहीं डरते है वो तो फुटपाथ पर भी रह लेंगे | पहले भी मंदिरों, होस्टल व् मठों में रहे है | लेकिन बाग़ में रहने वाले सैकड़ों पशु -पक्षियों के घर को भी सरकार ने उजाड़ दिया है | यहाँ लोग अपनी समस्या लेकर आते है | जनता की आवाज उठाने के कारण अगर सरकार मुझे गोली भी मार दे तो वे पीछे नहीं हटेंगे | लेकिन इस तरह कायरों की तरह भागने वालों में से वे नहीं है | नवीन जयहिंद की रगों में खून है पानी नहीं | जयहिंद न तो टूटेगा और न झुकेगा | जनता की आवाज उठाने की यही सजा है तो हर सजा के लिए तैयार है |

खट्टर सरकार को बाग से नही बाग में आने वाले बागियों से समस्या हैं – जयहिंद

जयहिंद ने कहा कि सरकार को बाग़ से नहीं बाग़ में पैदा होने वाले बागियों से समस्या है| उन्होंने बेरोजगारी, बुढ़ापा पेंशन काटने , पीजीआई में बाहरी लोगों की भर्तियों को रुकवाने, गरीबों के घर उजाड़ने का विरोध करने पर, गरीबों के बीपीएल राशनकार्ड काटने पर सरकार की खोखली व्यवथा की पोल खोली है | अब सरकार को नवीन जयहिंद से खुंदक है | इसलिए रात के अँधेरे में चोरों की तरह आकर कार्यवाही करनी पड़ी थी |

जयहिंद ने प्रशासन की इस तरह से बिना सुचना कार्यवाही पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वे इस देश के नागरिक है न कि कोई आतंकवादी है| इस तरह से पाकिस्तानी या फिर हमास के हमलवारों ने धावा किया था | हमें अपना सामान उठाने तक का मौका नहीं गया | शेड के नीचे तख़्त, कुर्सियां व् कुछ सामान रहा हुआ था जो अब भी मलबे के नीचे दबा हुआ है, अगर उन पर कोई सो रहा होता तो वो मर भी सकता था या गंभीर चोट लग सकती थी |

इसी बीच पंचायत में आए लोगो ने कहा सरकार की रात 3 बजे कायरों की तरह बुलडोजर लेकर कार्रवाई करना कायराना हरकत की है

नवीन जयहिंद ने माननीय सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी विडम्बना की बात है कि इस देश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक को नहीं माना जा रहा है | पिछले 20 सालों से कोर्ट हरियाणा को पानी दिलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन सरकारें सिर्फ राजनीति कर रही है | दोगले लोग , दोगले दल, दोगले नेता और दोगले सिस्टम की वजह से हरियाणा की जनता को SYL का पानी नहीं मिल रहा है | ये नेता जब पंजाब में जाते है तो कहते है खून बहा देंगे लेकिन हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं देंगे | जब हरियाणा में आते है तो SYL का पानी हरियाणा के लिए मांगते है | जनता को इनकी राजनीति समझनी होगी और अपने हक़ का पानी खुद लेना होगा |

जयहिंद ने प्रदेश में पानी की स्तिथि पर कहा कि आज प्रदेश में 10 लाख एकड़ जमीन पानी के बिना बंजर है जिस पर 40 लाख टन अनाज किसान पैदा कर सकता है और गरीबों का पेट भरा जा सकता है , लेकिन पानी नहीं मिलने की वजह वो जमीन सुखी है | वही प्रदेश में पीने के पानी के हालात तो और भी बुरे है | प्रदेश के कुल 7287 गांवों में से केवल 1304 गांव ग्रीन जोन में हैं, जबकि 6150 गांवों में भूजल तेजी से नीचे जा रहा है। ये आंकड़े खुद हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा पेश किये गये है | 84 प्रतिशत गांवों में भूजल स्तर तेजी से पाताल की ओर जा रहा है। ऐसे में सरकार सिर्फ ट्विट करके पल्ला झाड़ रही है | गुरुग्राम , सोनीपत, भिवानी , जींद , सिरसा , हिसार, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी जिलों में तो जितने पानी की जरूरत है उससे आधा भी बड़ी मुश्किल से मिल रहा है | खुद सरकार ने मन्त्री ने माना है कि प्रदेश को जितने पानी की जरूरत है उतना नहीं मिल रहा है |

1 नवंबर से चलाएंगे SYL के लिए प्रदेश स्तरीय अभियान

जयहिंद ने कहा की SYL हरियाणा का हक हैं और वे इस हक को लेकर रहेगें इसके लिए 1 नवंबर हरियाणा दिवस के दिन SYL पानी के लिए प्रदेश स्तरीय अभियान शुरू करेगे और हरियाणा की जनता को इसके लिए जागरूक करेंगे और सभी पार्टी और नेताओ की SYL पर पोल भी खोलेंगे

इसी बीच नवीन जयहिंद ने 7027822822 नंबर जारी करते हुए कहा जो भी साथी इस आंदोलन से जुड़ना चाहता है वह 7027822822 पर मिस कॉल, कॉल, SMS कर सकते है

हजारों लोगो ने ग्रहण किया माता का प्रसाद

इस अवसर पर बाग़ में नवीन जयहिंद व् उनके साथियों ने देवी माँ की अष्टमी की कढ़ाई की व कन्याओं को प्रसाद दे शुभारम्भ किया |

बाग़ में सभी जिलों से पहुंचे लोगों ने माता का प्रसाद व् आशीर्वाद लिया |

error: Content is protected !!