विश्व शतरंज कप 2025 – गोवा में होगा 17 करोड़ इनामी राशि का अंतरराष्ट्रीय शतरंज महायुद्ध – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

विश्व शतरंज महासंघ ने जारी की पहले राउंड मे होने वाले मुकाबलों की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची –

इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब विश्व शतरंज कप भारत की धरती पर खेला जायेगा –

दिल्ली/भिवानी, 11 अक्टूबर 2025 – अंतरराष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन ने वर्ल्ड शतरंज कप 2025 के पहले राउंड के मुकाबलों की सूची जारी कर दी हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता इतिहास में पहली बार 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक भारत के गोवा में आयोजित की जायेगी।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि संसार के 70 से अधिक देशों से कुल 206 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे, 50 शीर्ष वरीय खिलाड़ी सीधे दूसरे राउंड से शुरुआत करेंगे। बाकी 156 खिलाड़ी पहले राउंड में अपने स्थान के लिए संघर्ष करेंगे। भारत के अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी दूसरे राउंड से मुक़ाबला खेलेंगे।

17 करोड़ रुपए ईनामी राशि –

भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए से मान्यता प्राप्त महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली भारत सरकार से एकमात्र आयकर छुट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि यह इंटरनेशनल टूर्नामेंट न केवल 20 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 17 करोड़ रुपये) की इनामी राशि के लिए खेला जाएगा, बल्कि इसके शीर्ष तीन विजेताओं को 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए सीधी जगह भी मिलेगी। मेजबान देश के तौर पर भारत को दो अतिरिक्त स्थान मिले हैं, जिन्हें प्रणव वेंकटेश और रौनक साधवानी को दिया गया है। दोनों की मौजूदा रेटिंग 2641 है। प्रणव 2025 विश्व जूनियर चैंपियन है जबकि रौनक भारत के सबसे युवा ग्रांडमास्टर्स में से एक है  जिन्होंने 2024 लंदन चेस मास्टर्स जीता था। इन दोनों खिलाड़ियों के जुड़ने से भारतीय चुनौती और भी मजबूत हो गई है। विश्व चैम्पियन डी. गुकेश, आर. प्रज्ञानानंधा, अरुण एरिगैसी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा, निहाल सरीन और कई अन्य भारतीय शीर्ष खिलाड़ी पहले ही सूची में हैं। महिला विश्व कप विजेता ग्रांडमास्टर दिव्या देशमुख को भी फीडे ने एक विशेष वाइल्डकार्ड के रूप में शामिल किया है।

भारत में ऐतिहासिक आयोजन –

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि ऐसा इतिहास में पहली बार होगा जब विश्व कप प्रतियोगिता भारत की धरती पर खेली जाएगी। भारत के अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी दूसरे राउंड से मुक़ाबला खेलेंगे जबकि पहले राउंड में राजा ऋत्विक कज़ाकिस्तान के नोगेरबेक कायबेक से , हर्षवर्धन जीबी तुर्की के यिलमाज मुस्तफा से ,एसएल नारायनन पेरु के रोजस सालस स्टीवन से , प्रणव वी अल्जीरिया के आला एडिने से , इनियन पी क्यूबा के डाइलन ईसीडरों से ,ललित बाबू नीदरलैंड के मैक्स वरमरदम से ,दीप्तयन घोष चीन के पेंग क्षिओंगीयन से ,कार्तिक वेंकटरामन कोलंबिया के रोबेर्टों पांतोजा से ,रौनक साधवानी साउथ अफ्रीका के बररिश डेनियल से , नीलाश सहा उरुग्वे के मेरर जॉर्ज से ,सूर्या शेखर गांगुली अजरबैजान के अहमद अहमदजादा से खेलेंगे और दिव्या देशमुख ग्रीस के अर्डितीस स्तमटिस से मुक़ाबला खेलेंगी ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें