पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कार्यालय परिसर में लगाई त्रिवेणी

अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके रखरखाव के दिए निर्देश

इस विशेष पौधरोपण कार्यक्रम में साध्वी दीप्ति व साथ्वी लक्षिता (जैन धर्म अनुयायी) ने भी होकर बताया पेड़ का महत्व।

गुरुग्राम: 09 अक्टूबर 2025 — आज दिनाँक 09.10.2025 को श्री विकास अरोड़ा IPS पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में पौधरोपड़ किया। इस पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस आयुक्त महोदय ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में त्रिवेणी (03 प्रकार कर पौधे) लगाकर की और सम्बन्धित कर्मचारियों को पौधों की देखरेख/रखरखाव करने के निर्देश भी दिए।

इस पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने बताया कि बिना पेड़-पौधों के स्वस्थ जीवन की कल्पना करना असम्भव है। पेड़ संसाधनों का खजाना है व पेड़ो से ही प्रत्येक जीव को जीवन यापन करने के प्रत्येक संसाधन मिलते है और सबसे अच्छी बात यह है कि पेड़ उगाने में पेड़ो का रखरखाव करने में बहुत ज्यादा मेहतन नही करनी पड़ती। पौधा लगाने के कुछ समय तक पेड़ो को रखरखाव की जरूरत होती है उसके बाद पेड़ के रखरखाव की भी आवश्यकता नही होती। अतः जब भी अवसर मिले या ना मिले हमें नियमित रूप से पौधारोपण करना चाहिए, ताकि अपने जीवन के साथ हम भविष्य को सुरक्षित रख सके।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप के उपस्थित रही दिल्ली के आचार्य सुशील (जैन मोंक) के आश्रम की साध्वी दीप्ति व साध्वी लक्षिता ने उपस्थित सभी को पेड़ो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि 01 इंसान अपने जीवन में करीब 09 पेड़ो द्वारा उत्पन्न की जाने वाले संसाधनों (ऑक्सीजन, लड़की, फल, फूल, औषधी इत्यादि) का प्रयोग करता है और इंसान एक ऐसी प्रजाति है, जो अपने प्रयास से पेड़ लगाकर पर्यावरण बहुत उत्तम बना सकती है। वैसे तो प्रकृति द्वारा वनस्पति अपने आप ही अपना विस्तार कर लेती है, परंतु इंसान द्वारा बहुत सारे जंगल काटे जाने के कारण वातावरण अत्यन्त प्रभावित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदूषण का स्तर अत्यन्त ऊंचे स्तर पर है। अतः हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने है और तब तक उनका रखरखाव करना है जब तक वो पेड़ ना बन जाए।

इस कार्यक्रम में डॉ अर्पित जैन IPS पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, श्रीमती सुशीला HPS सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम सहित गुरुग्राम पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें