कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई
हरियाणा आने पर पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत : बड़ौली
चंडीगढ़, 5 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को कैथल में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अभियान को लेकर चर्चा की। इससे पहले जिला कार्यालय कपिल कमल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, मनीष शर्मा, सुरेश रविश, शक्ति सौदा, अवधेश कुमार, सतपाल भारद्वाज, अशोक गुर्जर, जागीर सिसला आदि मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। सरकार और संगठन के अभियानों को गति देने में भाजपा के कार्यकर्ता निष्ठा से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चले सेवा पखवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया है और लोगों की सेवा की है।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से 25 दिसंबर अटल जयंती तक हर घर राष्ट्रव्यापी स्वदेशी अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के माध्यम से सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आवाहन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को ही हमें विकसित भारत की नींव बनाना है।
श्री बड़ौली ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार का 17 अक्टूबर को एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस एक वर्ष में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनेकों निर्णय जनहित में लिए हैं। दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना को लागू करना नायब सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा आगमन पर भव्य स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हर दिन जनहित में कार्य कर रही है।
स्व. कलीराम सांगवान का सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रविवार को नूरनखेड़ा गांव के पूर्व सरपंच, स्वर्गीय कलीराम सांगवान की सत्रहवीं पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। श्री बड़ौली ने स्वर्गीय कलीराम सांगवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस मौके पर बरोदा से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे सतपाल सांगवान भी उपस्थित रहे। श्री बड़ौली ने कहा कि स्व. कलीराम सांगवान का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, सत्य और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।








