भिवानी/मुकेश वत्स

 लाइफ सेवर्स ब्लड डोनर ग्रुप द्वारा आज नई अनाज मंडी जन सेवा सदन में आठवा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। प्रधान रवि मित्तल ने बताया कि 14 सितंबर 2018 में ग्रुप की स्थापना की गई थी। कोरोना व डेंगू जैसी महामारी के समय अनंत लोगो को प्लाज्मा, ब्लड व प्लेट्स की जरूरत पडऩे पर ग्रुप द्वारा सभी चीजें उपलब्ध करवाई गई।

आज के आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भिवानी के अध्यक्ष सत्यनारायण मित्तल व पूनमचंद टीटू घंटा घर वाले, युवा कल्याण संघठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान, संजय गोयल व नगर परिषद के पूर्व चैयरमेन विजय पंचगावा विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने बताया गया कि यह सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं। जरूरत पडऩे पर उनके द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि संघ ने हमेशा से देश में महामारी के समय लोगो की बहुत मदद की हैं, चाहे वह खाने पीने की हो या किसी के घर की संघ लोगो के लिए हमेशा खड़ा रहा हैं। सत्यनारायण मित्तल ने सभी डोनर का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बीमारी से जूझ रहे लोगो को खून की जरूरत पडऩे पर उन्हें खून उपलब्ध करवाकर उनकी जान बचाना सबसे बड़ी मानवता का काम हैं।

थैलेसमिया ग्रस्त बच्चो के लिए लाइफ सेवर्स द्वारा हर महीने ब्लड कैम्प का आयोजन किया जाता हैं। हर 15 दिन में कैम्प द्वारा जितना भी ब्लड एकत्रित किया जाता हैं, वो दिल्ली इंडियन रेड क्रॉस ब्लड बैंक टीम को सोपा जाता हैं जिनके द्वारा आगे बच्चो को उपलब्ध करवाया जाता हैं।

error: Content is protected !!