डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से सफाई अभियान का भी हुआ आयोजन

गुडग़ांव, 18 अप्रैल (अशोक): साउथ सिटी फेस 2 स्थित डेरा सच्चा सौदा नामचर्चा घर में डेरा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम डेरा सच्चा सौदा संस्था से जुड़े सेवादार सपरिवार शामिल हुए। जहां उन्होंने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए जलसेवा की, वहीं नामचर्चा घर की सफाई करते सेवादार दिखाई दिए।

कार्यक्रम में पूरे जिले की साध-संगत पहुंची। क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया। नाम चर्चा घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। डेरा प्रेमियों ने भजनों के माध्यम से गुरू जी की महिमा का गुणगान किया। भजनों के बाद साध-संगत को सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वैराग्य के भजनों का साध-संगत ने रसपान किया। अंत में लंगर का भी वितरण किया गया, जिसमें साध-संगत व अन्य लोगों ने लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जरुरतमंदों को राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में पहुंची साध-संगत ने धन-धन सतगुरु का उद्घोष कर नामचर्चा घर के आस-पास सफाई अभियान भी चलाया। पानी की सेवा में साध-संगत ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बच्चों ने भी इस कार्य में पूरी मदद की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!