• Wed. Mar 22nd, 2023

Bharat Sarathi

A Complete News Website

विहिप के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गौ रक्षा प्रमुख श्री खेम चंद शर्मा नहीं रहे

नई दिल्ली। फरवरी 9, 2023। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री व गोरक्षा विभाग के अखिल भारतीय प्रमुख श्री खेम चंद जी शर्मा का आज 09.02.2023 को प्रातः भोर मे आकस्मिक निधन हुआ। वे 68 वर्ष के थे।

श्री शर्मा 1976 से संघ प्रचारक व 1990 से विश्व हिन्दू परिषद में थे। 1990 में वे पंजाब प्रांत के बजरंग दल संयोजक, 1997 से जम्मू-कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री, तत्पश्चात सह क्षेत्र संगठन मंत्री (इन्द्रप्रस्थ क्षेत्र) रहे। 2005 से वि हि प के केंद्रीय मंत्री – मठ मंदिर विभाग और वर्तमान में अखिल भारतीय गोरक्षा विभाग प्रमुख थे।

खेम चंद जी ने गौ रक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए। विहिप महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने उनके निधन को गौ रक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय क्षति बताया है।

आज दोपहर 3.00 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट में उनकी अंत्येष्टि होगी।

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link
Powered by Social Snap