• Mon. May 29th, 2023

Bharat Sarathi

A Complete News Website

भाजपा सांसद बजट सत्र को बाधित कर राहुल गांधी के बयान को तिल का ताड़ बनाकर मोदी लूट पर पर्दा डाल रहे है : विद्रोही

यदि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश का कोई कथित अपमान किया या भारत के किसी कानूनी को तोडा है तो भाजपाई-संघी ससंद को ठप करने की बजाय राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की हिम्मत क्यों नही दिखाते?
विद्रोही संसद में कांग्रेस व विपक्षी सांसदों को लगातार बोलने व मुद्दे उठाने से रोककर स्वयं मोदी सरकार राहुल गांधी को सही साबित कर रही है कि भारत में अब लोकतंत्र गहरे खतरे में है : विद्रोही

19 मार्च 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि मोदी अडानी की सत्ता दुरूपयोग से देश की की जा रही लूट से ध्यान भटकाने मोदी सरकार के मंत्री व भाजपा सांसद एक सुनियोजित रणनीति के तहत संसद के बजट सत्र को बाधित करने लोकतंत्र के संदर्भ में लंदन में दिये राहुल गांधी के बयान को तिल का ताड़ बनाकर मोदी लूट पर पर्दा डाल रहे है। विद्रोही ने कहा कि लंदन में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सम्बोधन और पत्रकारों के समक्ष राहुल गांधी ने भारत की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, लोकतंत्र, संविधान, संवैद्यानिक संस्थाओं, मीडिया, न्यायपालिका, अभिव्यक्ति पर स्वतंत्रता पर मोदी सरकार द्वारा सुनियोजित रूप से किये जा रहे हमलों पर जो कुछ कहा वह सौ प्रतिशत सही है। आज भारत में एक सुनियोजित ढंग से लोकतंत्र को खत्म करके सत्ता दुरूपयोग से संघी फासीजम देश पर लादा जा रहा है। इस कटु सत्य को भारत का हर जागरूक नागरिक जानता है। राहुल गांधी ने दुनिया के सामने मोदी जी का असली चेहरा बेनकाब कर दिया जिससे भाजपाई-संघी बुरी तरह से बौखलाएं हुए है और जो कुछ राहुल गांधी ने लंदन में नही कहा, वह उसके संदर्भ में झूठ बोलकर दावा कर रहे है कि राहुल गांधी ने देश का अपमान किया। 

विद्रोही ने सवाल किया कि यदि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश का कोई कथित अपमान किया या भारत के किसी कानूनी को तोडा है तो भाजपाई-संघी ससंद को ठप करने की बजाय राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की हिम्मत क्यों नही दिखाते? संसद में कांग्रेस व विपक्षी सांसदों को लगातार बोलने व मुद्दे उठाने से रोककर स्वयं मोदी सरकार राहुल गांधी को सही साबित कर रही है कि भारत में अब लोकतंत्र गहरे खतरे में है।

जब संसद में ही विपक्षी सांसदों को बोलने की आजादी नही है तो सहज अनुमान लगा ले कि भारत के सामान्य नागरिक की क्या स्थिति होगी। राहुल गांधी ने संसद में विपक्षी सांसदों के माईक बंद करने का जो आरोप लगाया था, उसे शुक्रवार को लोकसभा सदन कार्यवाही म्यूट करके सरकार ने खुद ही साबित कर दिया कि मोदी सरकार सत्ता व बहुमत के दुरूपयोग से विपक्षी सांसदों के माईक ही बंद नही करती अपितु अब तो वह संसद को भी म्यूट करने लगी है। विद्रोही ने देश के नागरिकों से अपील की कि सत्ता व धन बल पर भाजपा द्वारा राहुल गांधी व कांग्रेस के प्रति किये जा रहे मिथ्या दुष्प्रचार से प्रभावित न होकर भारत के लोकतंत्र को बचाने की लडाई में वे राहुल गांधी, कांग्रेस व विपक्ष का साथ दे। वहीं मोदी-अडानी लूट का पर्दाफाश करवाने के लिए विपक्ष की जेपीसी गठित करके इस लूट की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच करवाने की मांग का जोरदार समर्थन करे। 

error: Content is protected !!
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link
Powered by Social Snap