• Mon. May 29th, 2023

Bharat Sarathi

A Complete News Website

गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार (11 मार्च) को आयोजित होगा

हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है जनता दरबार, दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की ही समस्या को सुना जाएगा

अम्बाला, 07 मार्च।  प्रदेश की जनता के लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य श्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार दिनांक 11 मार्च को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार प्रात: 10 बजे आरंभ होगा और दोपहर केवल एक बजे तक दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही गृह मंत्री अनिल विज द्वारा सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज समस्याओं को सुन मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश देते हैं।

error: Content is protected !!
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link
Powered by Social Snap